एक दिन पूर्व बढ़त के साथ बंद होने वाला सेंसेक्स आखिर आज 1,236 अंक क्यों लुढ़क गया?

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगाते हुए 1,236.11 अंक यानी 1.48 प्रतिशत टूटकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ।
सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।
Published on

मुंबईः अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बाद व्यापक बिकवाली होने से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,236 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 365 अंक लुढ़क गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लगाते हुए 1,236.11 अंक यानी 1.48 प्रतिशत टूटकर 82,498.14 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 365 अंक यानी 1.41 प्रतिशत लुढ़ककर 25,454.35 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी लिमिटेड, पावर ग्रिड के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक निवेशक धारणा को प्रभावित किया, जिससे बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिली।’’ नायर ने कहा कि कच्चे तेल के साल के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच जाने से मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं बढ़ीं और होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते बाजार में अस्थिरता बढ़ी। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.02 प्रतिशत बढ़कर 71.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सांकेतिक तस्वीर।
PM मोदी के साथ तस्वीर खिंचाने के दौरान दो दिग्गज अमेरिकी CEO क्यों हुए असहज?

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत और जापान का निक्की एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग और चीन के बाजार पारंपरिक चंद्र नववर्ष पर अवकाश के चलते बंद रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,154.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) भी 440.34 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे।

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंक चढ़कर 83,734.25 अंक पर और एनएसई निफ्टी 93.95 अंक बढ़कर 25,819.35 अंक पर बंद हुआ था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in