बंगाल चुनाव के कारण वंदे मातरम् पर चर्चा कराई गई: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने क्यों कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भाषण अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों में कमजोर हैं?
बंगाल चुनाव के कारण वंदे मातरम् पर चर्चा कराई गई: प्रियंका गांधी
Published on

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा सरकार पर ‘वंदे मातरम्’ को विवादित करने के ‘महापाप’ का आरोप लगाया और दावा किया कि ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने एवं कुछ महीने बाद होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चलते राष्ट्रीय गीत पर सदन में चर्चा कराई गई है।

उन्होंने सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि राष्ट्रीय गीत पर चर्चा की जरूरत नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह देश के कण-कण में बसा है तथा देश की भावना से जुड़ा है। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह भाषण अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों में कमजोर हैं।

प्रियंका गांधी का कहना था कि सत्तापक्ष को पंडित जवाहरलाल नेहरू पर बार-बार आरोप लगाने के बजाय इस पर संसद में चर्चा करा लेनी चाहिए ताकि एक ही बार सारी बातें हो जाएं और यह पूरा अध्याय हमेशा के लिए खत्म हो तथा बेरोजगारी, महंगाई और दूसरी चुनौतियों पर चर्चा हो।

वंदे मातरम् पर चर्चा की जरूरत नहीं

प्रियंका गांधी कहना था, ‘‘हम अपने सदन में राष्ट्र गीत पर चर्चा कर रहे हैं। हम इस पर बहस क्यों कर रहे हैं? यह बहस हम दो वजहों से कर रहे हैं। पहला कारण यह है कि पश्चिम बंगाल चुनाव आ रहा है और प्रधानमंत्री इसमें अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। दूसरा कारण है कि देश की आजादी लड़ाई लड़ने वाले और कुर्बानियां देने वालों के खिलाफ नए आरोप लगाए जाएं। सरकार ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।’’ प्रियंका गांधी ने दावा किया कि यह सरकार वर्तमान और भविष्य की ओर नहीं देखना चाहती।

पीएम तथ्यों पर कमजोर हैं

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास घटने लगा है तथा उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘इनके अपने लोग दबी जुबान में कहने लगे हैं कि सारी सत्ता को केंद्रित करने से देश को नुकसान हो रहा है।’’ प्रियंका गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी भाषण अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं। इसमें कला होती है कि कैसे जनता के सामने इसे रखा जाए। मैं नई हूं, जनता की प्रतिनिधि हूं, कलाकार नहीं हूं। इसलिए कुछ तथ्य रखना चाहती हूं।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in