भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने किससे भेंटकर की चर्चा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर चर्चा की।
किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते राहुल गांधी।
किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते राहुल गांधी।
Published on

नई दिल्लीः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का विरोध करने तथा किसानों व खेतिहर मजदूरों की आजीविका की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की। कांग्रेस के अनुसार, संसद भवन परिसर में यह मुलाकात हुई।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस व्यापार समझौते ने कृषि आयात के लिए दरवाजा खोल दिया है और जल्द ही कई अन्य फसलें भी इसकी चपेट में आ सकती हैं।

कांग्रेस के अनुसार, किसान संगठनों के नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध जताया और मक्का, सोयाबीन, कपास, फलों और मेवों की खेती करने वाले किसानों की आजीविका को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। उसने कहा, ‘‘किसान नेताओं और राहुल गांधी ने इस समझौते का विरोध करने तथा किसानों और खेतिहर मजदूरों की आजीविका की रक्षा के लिए एक बड़े राष्ट्रीय आंदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की।’’

राहुल गांधी के साथ बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन ( हरियाणा) के नेता एडवोकेट अशोक बलहारा, भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) के नेता बलदेव एस जीरा, प्रोग्रेसिव फार्मर्स फ्रंट के आर नंदकुमार, भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के अमरजीत एस मोहरी, आम किसान यूनियन के केदार सिरोही, किसान मजदूर मोर्चा (इंडिया) के गुरमनीत एस मंगत, जम्मू-कश्मीर जमींदारा फ़ोरम के हमीद मलिक, हरियाणा किसान संघर्ष समिति के धर्मवीर गोयत, कृषक समाज के ईश्वर सिंह नैन और साउथ हरियाणा किसान यूनियन तथा कुछ अन्य संगठनों के नेता सतबीर खाताना शामिल हुए।

किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते राहुल गांधी।
बांग्लादेश चुनावः क्या मोदी ने पहली बार तारिक रहमान से की फोन पर बात?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in