'वह जब भी मुंबई आएंगे, हम उनसे जवाब मांगेंगे' - Kunal Kamra को मिली धमकी

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने दिया बयान
'वह जब भी मुंबई आएंगे, हम उनसे जवाब मांगेंगे' - Kunal Kamra को मिली धमकी
Published on: 

मुंबई : शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने कहा है कि पार्टी कॉमेडियन कुणाल कामरा के मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेगी, जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में प्राथमिकियों का सामना कर रहे हैं। पटेल ने कहा कि कामरा राज्य में आने से बच रहे हैं। पटेल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या कहा मुरजी पटेल ने ?

विधायक ने कहा कि पुलिस द्वारा समन जारी किए जाने के बावजूद कामरा मुंबई नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि कामरा को ‘आज या कल में’ तो पुलिस के सामने आना ही होगा। पटेल ने कहा,‘वह अब भी मुंबई नहीं आ रहे हैं। वह राज्य के बाहर हैं। मुझे पता है कि उन्हें अदालत (मद्रास हाई कोर्ट) से अग्रिम जमानत मिल गयी है। उन्होंने हमें एक प्रति भेजी है। ऐसे कई नोटिस आते-जाते रहते हैं। हम निश्चित रूप से कुणाल कामरा के मुंबई आने पर उनसे जवाब मांगेंगे।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News