कब होंगे CBSE, ICSE और WBBSE बोर्ड Exam… यहां पढ़ें पूरी डेटशीट

कब होंगे CBSE, ICSE और WBBSE बोर्ड Exam… यहां पढ़ें पूरी डेटशीट
Published on

कोलकाता: सीबीएसई, आईसीएसई और डब्ल्यूबीबीएसई बोर्ड ने 2025 की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। बता दें कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जबकि आईसीएसई की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होंगी। डब्ल्यूबीबीएसई की माध्यमिक परीक्षा 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक आयोजित होगी। सभी बोर्ड ने अपने-अपने टाइम टेबल में प्रमुख विषयों के बीच पर्याप्त अंतर रखा है। छात्र अपनी डेटशीट संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025

सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी।

  • 10वीं कक्षा: पहला पेपर इंग्लिश का होगा।
  • 12वीं कक्षा: पहला पेपर फिजिकल एजुकेशन का होगा।
    परीक्षा के मुख्य विषयों के बीच पर्याप्त समय रखा गया है ताकि छात्रों को तैयारी का मौका मिले। साथ ही, जेईई मेन, नीट और सीयूईटी जैसी बड़ी परीक्षाओं की तारीखों का ध्यान रखते हुए शेड्यूल तैयार किया गया है।
    प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट: ये एक जनवरी 2025 से शुरू होंगे।

अधिक जानकारी के लिए CBSE की ऑफ‌िशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं

CISCE बोर्ड परीक्षा 2025

आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षाओं की तारीखें भी जारी हो गई हैं।

  • 10वीं (ICSE): परीक्षाएं 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 तक चलेंगी।
  • परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। कुछ पेपर 11 बजे से होंगे।

अधिक जानकारी के लिए CISCE की ऑफ‌िशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

 

WBBSE (पश्चिम बंगाल बोर्ड) परीक्षा 2025

डब्ल्यूबीबीएसई ने माध्यमिक (10वीं) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

  • परीक्षाएं 10 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक होंगी।
  • परीक्षा सुबह 10:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी।
    एडमिट कार्ड जनवरी 2025 में जारी किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए WBBSE की ऑफ‌िशियल वेबसाइट  wbbse.wb.gov.in पर जाएं

….रिया सिंह

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in