Anushka Sharma की Chakda Xpress कब होगी रिलीज ?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के कमबैक का पिछले 7 सालों से इंतजार हो रहा है
Anushka Sharma की Chakda Xpress कब होगी रिलीज ?
Published on: 

मुंबई - पिछले कुछ वर्षों से अनुष्का शर्मा अभिनय से दूर रही हैं और उनके प्रशंसक उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं। लगभग सात साल से वह किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। अनुष्का पिछले चार-पांच सालों से क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस पर काम कर रही हैं, जो उनकी वापसी की फिल्म मानी जा रही है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज को लेकर अब तक स्पष्टता नहीं है। पहले इसे अक्टूबर 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख टाल दी गई और तब से फिल्म को लेकर कोई खास अपडेट सामने नहीं आया।

क्यों टली चकदा एक्सप्रेस ?

अनुष्का शर्मा ने चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग दिसंबर 2022 में ही पूरी कर ली थी। सूत्रों की मानें तो फिल्म के कुछ वीएफएक्स सीन बाकी थे, जिनकी वजह से काम अधूरा था। पहले उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो जाएगी। लेकिन रिलीज से पहले एक बड़ा झटका तब लगा जब नेटफ्लिक्स और क्लीन स्लेट फिल्म्स के बीच साझेदारी टूट गई, जिससे फिल्म की रिलीज डेट प्रभावित हुई।

अफवाहें हैं कि बजट की कमी भी इसकी देरी का एक कारण हो सकती है। हालांकि, अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि क्लीन स्लेट फिल्म्स का संचालन अनुष्का शर्मा पहले अपने भाई के साथ करती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से अलग होकर केवल अभिनय पर फोकस करने का फैसला किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News