जब तस्वीरें बोल उठती हैं?

जब तस्वीरें बोल उठती हैं?
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

तस्वीर

तस्वीरें कुछ बोलती हैं,

इतिहास के पन्ने

खोलती हैं।

यादगार पल मानस

पटल पर आती है ऐसे,

मानों सब कल की

बातें हो जैसे।

एलबम की हर तस्वीर

कुछ कहती है,

कभी खुशी की शहनाई

तो कभी गम के तराने

बहती है।

कुछ संघर्ष, परिश्रम

व पसीने की

याद दिलाती है।

वहीं कुछ आत्म मंथन

की राह दिखाती है।

एक तस्वीर अपने में

खास है,

जीवन साथी का

जिसमें साथ है।

जो नई पीढ़ी

के लिए आदर्श है।

तस्वीरों के साथ

फुरसत के लम्हों को

अपना बना लें,

पुरानी तस्वीरों को

संजोएं, संभालें,

जिंदगी के हर मोड में

नई तस्वीरें निकालें।

विपिन...

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in