बजट से क्या होगी सस्ती, और क्या होगी महंगी, देखें लिस्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 में सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की।
बजट से क्या होगी सस्ती, और क्या होगी महंगी, देखें लिस्ट
Published on

नई दिल्लीः वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 में सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की। इससे 17 कैंसर की दवाओं के साथ-साथ सात दुर्लभ बीमारियों के लिए विशेष चिकित्सकीय आवश्यकताओं वाली दवाओं एवं खाद्य पदार्थों के साथ-साथ ‘माइक्रोवेव ओवन’ में उपयोग होने वाले कलपुर्जों की कीमत भी कम हो जाएगी। आयातित सस्ते छाते, एटीएम/कैश डिस्पेंसर जैसी कुछ वस्तुएं मूल सीमा शुल्क में वृद्धि के कारण महंगी हो जाएंगी।

सस्ती होने वाली वस्तुएंः

*कैंसर की दवाएं

*सात दुर्लभ बीमारियों से संबंधित विशेष चिकित्सा प्रयोजनों के लिए दवाएं, औषधियां और खाद्य पदार्थ

*व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयातित दवाएं

*माइक्रोवेव ओवन के प्रमुख कलपुर्जे

*विमान के इंजन सहित कलपुर्जे

* ‘सोलर ग्लास’ के कलपुर्जे

*परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आयातित सामान

*महत्वपूर्ण खनिजों के लिए पूंजीगत सामान

महंगी होने वाली वस्तुएं व सेवाएंः

*कम लागत वाले आयातित छाते

*पोटेशियम हाइड्रोक्साइड

*एटीएम/कैश डिस्पेंसर मशीन और उसके कलपुर्जे

*विदेशी लोगों के लिए फिल्म और प्रसारण उपकरण

*चिड़ियाघर में बाहर से जानवर व पक्षी लाना

*अमोनियम फॉस्फेट/नाइट्रो-फॉस्फेट उर्वरक और नेफ्था जैसे उर्वरक

*कॉफी भूनने, बनाने या बेचने की मशीन

*अरंडी खल

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in