'ED की जरूरत क्या है ?' - अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

ईडी जैसे विभाग को समाप्त कर देना चाहिए - अखिलेश यादव
'ED की जरूरत क्या है ?' -  अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
Published on: 

नई दिल्ली - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में रहा है और कई हाई-प्रोफाइल मामलों में बड़ी हस्तियों से पूछताछ कर चुका है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईडी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ईडी की जरूरत ही क्या है? उनका कहना था कि ऐसे विभाग को खत्म कर देना चाहिए। अखिलेश ने यह भी कहा कि ईडी की स्थापना कांग्रेस ने की थी और अब उन्हें भी इसी वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे बताया कि जब उनकी एक बड़े पत्रकार से बातचीत हुई, तो उन्होंने यही कहा कि देश में पहले से कई संस्थाएं मौजूद हैं, जैसे इनकम टैक्स विभाग, तो फिर ईडी की आवश्यकता क्यों है?

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in