राहुल गांधी के आरोपों का किरेन रीजीजू ने दिया जवाब, क्या बोले?

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर लोकसभा में अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करने और एक पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरण के अंश उद्धृत करने की कोशिश करके लोकसभा का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी के आरोपों का किरेन रीजीजू ने दिया जवाब, क्या बोले?
Published on

नई दिल्लीः केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर लोकसभा में अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करने और एक पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरण के अंश उद्धृत करने की कोशिश करके लोकसभा का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया।

रीजीजू ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था दी थी कि केवल प्रमाणित दस्तावेजों को ही उद्धृत किया जा सकता है। सदन के नियमों का हवाला देते हुए, रीजीजू ने यह भी कहा कि चर्चा के दौरान किताबों, पत्रिकाओं और समाचार कतरनों को उद्धृत नहीं किया जा सकता है, अगर उनका कार्यवाही से कोई संबंध नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना करके वही गलती बार-बार दोहराई और सदन का समय बर्बाद किया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में एक पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया और इस पर सत्तापक्ष ने विरोध जताया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद शाम चार बजे तक स्थगित कर दी गई।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अपने भाषण की शुरुआत में ही भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए पलटवार करने का प्रयास किया। उनका कहना था कि सूर्या ने कांग्रेस की देशभक्ति और चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं, इसलिए वह एक पूर्व सेना प्रमुख के उस संस्मरण के अंश को पढ़ना चाहते हैं जो एक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। आसन से उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली।

राहुल गांधी के आरोपों का किरेन रीजीजू ने दिया जवाब, क्या बोले?
राहुल ने क्यों कहा-...तो '56 इंच' की छाती को क्या हुआ था?
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in