जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी टीम पर क्या बोले अक्षर पटेल?

भारत ने रविवार को कोलंबो में खेले गए एक ग्रुप मैच में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में प्रवेश कर लिया।
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते अक्षर पटेल।
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते अक्षर पटेल।
Published on

कोलंबोः ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने स्वीकार किया कि भारत और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के दौरान अतिरिक्त दबाव होता है, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सदियों पुरानी प्रतिद्वंद्विता को लेकर बाहर हो रही चर्चाओं पर गौर न करके शांतचित्त होकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं। इन दोनों देशों के बीच रविवार को यहां खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में प्रवेश कर लिया।

अक्षर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, दबाव तो होता है। आपके आस-पास के लोग, आपका परिवार या दोस्त इसके बारे में आपसे बात करते हैं। इसलिए हां, एक आम मैच की तुलना में थोड़ा अधिक दबाव होता है।’’

प्रतिद्वंद्वी टीम के बारे में ज्यादा नहीं सोचते

उन्होंने आगे कहा, ‘‘पेशेवर क्रिकेटर होने के कारण हम केवल अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम प्रतिद्वंद्विता के बारे में ज्यादा नहीं सोचते और न ही इसकी वजह से खुद पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं।’’ अक्षर ने कहा, ‘‘हम उसे एक अन्य टीम के रूप में ही देखते हैं। हम आपस की प्रतिद्वंद्विताओं आदि के बारे में नहीं सोचते। हम सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसलिए, जब भी मैं (पाकिस्तान के खिलाफ) खेलता हूं तो मैं इसे एक अन्य प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक मैच के रूप में लेता हूं।’’

ईशान किशन ने अपनी एक सर्वश्रेष्ठ पारी खेली

ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर भारत को सात विकेट पर 175 रन के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया और अक्षर ने इस सलामी बल्लेबाज की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की उसे देखते हुए मुझे लगता है कि यह बेहतरीन पारियों में से एक थी, क्योंकि यहां की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं था। गेंद स्पिन हो रही थी, कुछ गेंदें सीधी जा रही थीं, इसलिए यह आसान नहीं था। बात सिर्फ इतनी है कि घरेलू क्रिकेट में उसका जो फॉर्म रहा है, उसने उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी बरकरार रखा और फिर आखिरी मैच में भी अर्धशतक बनाया।’’

अक्षर ने कहा, ‘‘‘जब आपका आत्मविश्वास ऊंचा होता है तो आप अपने बारे में या विकेट के बारे में ज्यादा नहीं सोचते। आत्मविश्वास के साथ-साथ कौशल भी जरूरी है। उसने अपने सारे शॉट एक ही जगह पर नहीं मारे, बल्कि कवर और स्लिप के ऊपर से भी शॉट खेले।’’

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते अक्षर पटेल।
भारत-पाक महामुकाबले से पहले भारतीय लड़कियों ने पाक लड़कियों को चटाई धूल

अपनी क्षमता को मजबूत करने पर हमारा ध्यान

अक्षर ने कहा कि भारतीय टीम बाहर की बातों की बजाय अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी क्षमता अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और यह बाहरी चर्चा है (भारत की बल्लेबाजी बनाम पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी)। हम इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी हम सिर्फ अपनी रणनीति पर अमल करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सिर्फ इस पर ध्यान दे रहे हैं कि अगर हमें पहले गेंदबाजी करनी है या फिर बाद में गेंदबाजी करनी है तो हमें क्या करना है और विकेट कैसा है। हम केवल इन्हीं बातों पर ध्यान दे रहे हैं।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in