उद्योग जगत के लोग निर्मला के बजट पर क्या कर रहे बातें

केंद्रीय बजट 2026-27 को सीआईआई ने दूरदर्शी और भरोसा बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक वृद्धि को गति देने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उद्योग जगत के लोग निर्मला के बजट पर क्या कर रहे बातें
Published on

नई दिल्लीः केंद्रीय बजट 2026-27 को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने दूरदर्शी और भरोसा बढ़ाने वाला बताते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक वृद्धि को गति देने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच यह बजट भारत की विकास यात्रा को स्थिर और मजबूत दिशा देता है।

बनर्जी ने राजकोषीय अनुशासन पर सरकार के जोर का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.3 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे का लक्ष्य भारत के आर्थिक प्रबंधन में भरोसा बढ़ाता है।’’

उन्होंने कहा कि पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया जाना निजी निवेश को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में सेमीकंडक्टर, बायोफार्मा, रसायन, पूंजीगत वस्तुएं, वस्त्र, खेल सामग्री, महत्वपूर्ण खनिज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। एमएसएमई क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि एसएमई विकास कोष, बेहतर ऋण सुविधा, डिजिटल भुगतान व्यवस्था और सरल अनुपालन प्रक्रियाओं से छोटे और मझोले उद्योगों को लाभ और रोजगार सृजन को बल मिलेगा।

खनन व प्रसंस्करण क्षेत्र के लोग प्रभावित

खनन क्षेत्र से जुड़ी प्रतिक्रिया में एसोचैम के ईस्टर्न इंडिया माइनिंग काउंसिल के चेयरमैन संजीव गणेरिवाला ने कहा, ‘‘बजट में ओडिशा, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में दुर्लभ और महत्वपूर्ण खनिजों के लिए विशेष गलियारा विकसित करने पर जोर दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि इससे खनन, प्रसंस्करण और परिष्करण को बढ़ावा मिलेगा तथा इलेक्ट्रिक वाहन, रक्षा, अंतरिक्ष और बैटरी भंडारण जैसी प्रौद्योगिकियों के विकास में मदद मिलेगी।

वाहन निर्माताओं ने किया स्वागत

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेश चंद्रा ने बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विनिर्माण, बुनियादी ढांचे और राजकोषीय अनुशासन पर ध्यान जारी है। पूंजीगत व्यय में वृद्धि से औद्योगिक गतिविधियों और वाहन क्षेत्र को गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों के विनिर्माण को समर्थन, दुर्लभ खनिजों के लिए समर्पित गलियारे, पूर्वोदय राज्यों के लिए 4,000 इलेक्ट्रिक बस का आवंटन और लिथियम-आयन बैटरी विनिर्माण में उपयोग होने वाली मशीनरी पर सीमाशुल्क छूट से देश में इलेक्ट्रिक वाहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

विनीत मित्तल को बजट से आशा

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र से अवाडा समूह के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि बजट महत्वाकांक्षा, वृद्धि और वित्तीय अनुशासन के बीच संतुलन बनाता है। उन्होंने सार्वजनिक पूंजीगत व्यय, अवसंरचना जोखिम गारंटी कोष और परिवहन, डिजिटल तथा लॉजिस्टिक्स पर दिए गए जोर को सकारात्मक बताया।

उद्योग जगत के लोग निर्मला के बजट पर क्या कर रहे बातें
आंतरिक्ष सुरक्षा के लिए भी बजट में बड़ी राशि

अनिल अग्रवाल ने पीएम मोदी को दी बधाई

वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बजट में महत्वपूर्ण और दुर्लभ खनिजों पर सरकार के विशेष ध्यान का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘इससे खनन, प्रसंस्करण, अनुसंधान और विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।’’

अग्रवाल ने पूंजीगत वस्तुओं पर आयात शुल्क में छूट और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में मजबूती को भी उद्योग के लिए लाभकारी बताया तथा प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा," मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई देना चाहूंगा, जो अनिश्चितत समय के बीच भी अर्थव्यवस्था को स्थिरता से चला रहे हैं।’’

किरण मजूमदार शॉ ने बजट को निर्णायक बताया

जैव-प्रौद्योगिकी कंपनी बायोकॉन की प्रमुख किरण मजूमदार-शॉ ने कहा कि केंद्रीय बजट भारत के स्वास्थ्य और नवाचार के भविष्य में निर्णायक निवेश करता है। उन्होंने बताया कि बजट ने बायोफार्मा को सात रणनीतिक उभरते क्षेत्रों में शामिल किया है और अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 'बायोफार्मा शक्ति' योजना शुरू की है। किरण मजूमदार-शॉ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "बायोफार्मा को सात रणनीतिक उभरते क्षेत्रों में शामिल करके और पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बायोफार्मा शक्ति योजना शुरू करके केंद्रीय बजट ने भारत के स्वास्थ्य और नवाचार के भविष्य में निर्णायक निवेश किया है।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in