

कोलकाता: राज्यभर में फिलहाल सूखी हवाएं चलेंगी। इस सप्ताह के अंत तक दार्जिलिंग में हल्की बारिश हो सकती है और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। कोलकाता में तापमान में हल्की गिरावट आई है। राविवार के मुकाबले आज एक डिग्री तापमान कम हुआ है, लेकिन उत्तरी हवाएं रुक रही हैं, जिसके कारण सर्दी बढ़ने की संभावना नहीं है। अलिपुर मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। रविवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। शनिवार को यह तापमान 15.2 डिग्री था। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। बुधवार से नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है, जिससे तापमान फिर से बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के टकराव से सप्ताहांत में मौसम में बदलाव की संभावना है।