प. बंगाल: ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों का बोनस बढ़कर 7,400 रुपये

संशोधित राशि पहले के 6,800 रुपये के बोनस से 600 रुपये अधिक है।
प. बंगाल: ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों का बोनस बढ़कर 7,400 रुपये
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नागरिक स्वयंसेवकों और ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों के तदर्थ बोनस को बढ़ाकर इसे 7,400 रुपये करने के संबंध में अधिसूचना जारी की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य सरकार ने 27 फरवरी को अपने कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस में वृद्धि की घोषणा की थी जिसे अब नागरिक और ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों तक भी बढ़ा दिया गया है। संशोधित राशि पहले के 6,800 रुपये के बोनस से 600 रुपये अधिक है।

राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संशोधित बोनस राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के अंतर्गत कार्यरत नागरिक स्वयंसेवकों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल पुलिस के अंतर्गत कार्यरत ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों पर भी लागू होगा। राज्य के वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार की पूर्व घोषणा के अनुरूप बढ़ी हुई तदर्थ बोनस राशि चालू वित्त वर्ष से प्रभावी कर दी गई है।’’

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतों की गिनती चार मई को होगी। वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्पादकता से जुड़े बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आने वाले और 31 मार्च, 2026 तक 46,000 रुपये तक का संशोधित मासिक वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी 7,400 रुपये के बोनस के पात्र हैं।अधिकारी ने कहा, ‘‘इस कदम का उद्देश्य पात्र कर्मियों की श्रेणियों के बीच समानता सुनिश्चित करना और उनके योगदान को मान्यता देना है।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in