

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : चुनाव की तारीखों की घोषणा और 28 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने से पहले पश्चिम बंगाल में सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य में 10 मार्च तक केंद्रीय बलों की कुल 480 कंपनियां तैनात हो जाएंगी। पहले चरण में 1 मार्च तक 240 कंपनियों के पहुंचने की बात कही गई थी, लेकिन अब 27 फरवरी से ही अलग-अलग बैच में फोर्स का आगमन शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा 14 कंपनियां पूर्वी मिदनापुर में तैनात की जा रही हैं, जिसे संवेदनशील जिला माना जाता है। इसके अलावा मालदह, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर, बैरकपुर, बीरभूम, डायमंड हार्बर और हावड़ा ग्रामीण समेत कई जिलों में केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही है। तैनाती और रूट मार्च की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए CEO कार्यालय में हुई अहम बैठक में CRPF के आईजी संजय यादव और स्टेट नोडल ऑफिसर आनंद कुमार ने जिलावार मूवमेंट प्लान पर विस्तार से चर्चा की। प्रशासन का दावा है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
CEO ऑफिस में हुई अहम बैठक
केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के दफ्तर में समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में CRPF IG संजय यादव और स्टेट नोडल ऑफिसर आनंद कुमार मौजूद थे। इस दौरान तय किया गया कि फोर्स किन जिलों में तैनात होगी और रूट मार्च कब से शुरू किया जाएगा।
कोलकाता और आसपास के जिलों में तैनाती
- कोलकाता: 12 कंपनियां-बिधाननगर: 4 कंपनियां
-हावड़ा रूरल: 8 कंपनियां
-हावड़ा कमिश्नरेट: 7 कंपनियां
दक्षिण बंगाल में फोर्स की तैनाती
- बैरकपुर: 9 कंपनियां
-बारासात पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 6 कंपनियां
- बनगांव पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 4 कंपनियां
-बशीरहाट पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 7 कंपनियां
-बरुईपुर पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 5 कंपनियां
-डायमंड हार्बर पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 6 कंपनियां
-कृष्णानगर पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 6 कंपनियां
-रानाघाट पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 6 कंपनियां
-ईस्ट बर्दवान: 8 कंपनियां
-आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट: 7 कंपनियां
-बांकुड़ा: 7 कंपनियां
- पुरुलिया: 5 कंपनियां
-बीरभूम: 7 कंपनियां
-ईस्ट मेदिनीपुर: 14 कंपनियां
-वेस्ट मेदिनीपुर: 7 कंपनियां
-मुर्शिदाबाद पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 8 कंपनियां
-जंगीपुर पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 8 कंपनियां
नॉर्थ बंगाल में तैनाती
-मालदह: 12 कंपनियां
-कूचबिहार: 9 कंपनियां
-दार्जिलिंग: 6 कंपनियां
-कालिम्पोंग: 3 कंपनियां
-सिलीगुड़ी: 3 कंपनियां
-अलीपुरदुआर: 9 कंपनियां
-जलपाईगुड़ी: 7 कंपनियां
-इस्लामपुर पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 5 कंपनियां
-रायगंज पुलिस डिस्ट्रिक्ट: 6 कंपनियां
-दक्षिण दिनाजपुर: 10 कंपनियां
दस मार्च तक पूरी होगी अतिरिक्त तैनाती
1 मार्च को 240 कंपनियों की पहली खेप पहुंच रही है। इसके बाद 10 मार्च तक 240 और कंपनियां राज्य में तैनात की जाएंगी। चुनाव घोषणा से पहले केंद्रीय बलों की मौजूदगी से संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च और एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई तेज की जाएगी। प्रशासन का दावा है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।