सोदपुर बीटी रोड पर ट्रक से टकराई बारातियों की बस, 10 घायल

Wedding party bus collides with truck on Sodpur BT Road, 10 injured
सांकेतिक फोटो
Published on

नि​धि, सन्मार्ग संवाददाता

सोदपुर: उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर अंतर्गत बीटी रोड पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में बस में सवार कम से कम 10 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सागर दत्त मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मदद करने पहुंचे स्थानीय लोगों पर हमला!

घटना पानीहाटी स्पोर्टिंग क्लब के पास बीटी रोड पर हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब वे मानवता के नाते घायल यात्रियों को बस से निकालने और उनकी मदद करने पहुंचे, तो बस में सवार अन्य बारातियों ने उल्टा उन पर ही हमला कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बारातियों के इस व्यवहार पर गहरा रोष व्यक्त किया है। घटना की सूचना मिलते ही खरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

चालक को झपकी आने की आशंका

पुलिस की प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः बस चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। गौरतलब है कि पिछले महीने भी पानीহাटी के धानकल मोड़ के पास दो बसों की आपसी रेस में दो लोगों की जान चली गई थी। बीटी रोड पर लगातार हो रहे हादसों से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in