कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में रविवार से बदलेगा मौसम

शुक्रवार-शनिवार तक मौसम रहेगा शुष्क
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में रविवार से बदलेगा मौसम
Published on

दार्जिलिंग के पहाड़ों में हल्की बारिश संभव

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर बढ़ रहा है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मंगलवार तक कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि फिलहाल दक्षिण बंगाल में व्यापक बारिश के स्पष्ट संकेत नहीं हैं, लेकिन सप्ताहांत में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम भले ही गर्म बना हुआ है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन का तापमान सामान्य स्तर के करीब ही बना रहेगा, जिससे मौसम में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। बुधवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहां आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय प्रभाव के कारण हल्की वर्षा हो सकती है।

शनिवार तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगामी शुक्रवार और शनिवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

इन जिलों में गरज-चमक के आसार

रविवार को झारग्राम, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि इन जिलों में वर्षा की संभावना अभी कम बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in