

नयी दिल्ली : देश में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक उ.प्र., बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी। लोगों को इस दौरान बेहद सावधान रहने के लिए कहा गया है। 10 से अधिक राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात गिरने की भी चेतावनी है। इसके अलावा देश के 4 राज्यों में भीषण लू का कहर देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा उत्तरपूर्वी बिहार में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। आइए जानते हैं देश के बाकी राज्यों में कल यानी 18 मई को मौसम कैसा रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 13 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है। वहीं, इस बारिश से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है।
(18 मई- आंधी-बारिश की चेतावनी) : नदिया, दार्जिलिंग, हुगली, मालदा, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर और उत्तर दिनाजपुर शामिल हैं। वहीं कोलकाता में कल यानी 18 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
(18 मई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी) : मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बांदा, हमीरपुर, झांसी, बिजनौर में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
(18 मई- मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट) : भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल,कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना में 18 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
(18 मई-भारी बारिश-आंधी की प्रबल संभावना) : रांची, धनबाद, देवघर,बोकारो, जमशेदपुर, सरायकेला, गिरिडीह, दुमका, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में कल यानी 18 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
(18 मई-भीषण गर्मी और हीटवेव चलने की चेतावनी) : जैसलमेर, कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, बांसवाड़ा, अजमेर, अनूपगढ़, अलवर, भरतपुर, करौली, सीकर और जोधपुर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, जयपुर में कल यानी 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।