मणिपुर में भारी मात्रा में नकदी-हथियार बरामद, 2 उग्रवादी गिरफ्तार

उनके पास से 22 लाख रुपये मिले
मणिपुर में भारी मात्रा में नकदी-हथियार बरामद, 2 उग्रवादी गिरफ्तार
Published on: 

इंफाल : मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले में प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट’ के 2 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार तथा करीब 22 लाख रुपये नकद जब्त किये। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को इंफाल पूर्व जिले के वांगखेई इलाके से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक बरेटा पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद किये गये।

उसके ठिकाने पर छापामारी में पुलिस ने 1 एसएमजी कार्बाइन गन, 9 एमएम की 1 पिस्तौल, 4 मैगजीन, 1 हथगोला, 66 स्नाइपर कारतूस और 69,000 रुपये नकद बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि रविवार को इंफाल पूर्व जिले के खुंद्रकपम अवांग लेईकाई इलाके से यूएनएलएफ (पाम्बेई) के ही एक अन्य उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 21,50,000 रुपये की नकदी जब्त की गयी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in