जल्द ही पता चलेगा कौन होगा भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान

इंग्लैंड दौरे के लिए कुछ देर में हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
जल्द ही पता चलेगा कौन होगा भारतीय टीम का नया टेस्ट कप्तान
Published on: 

नई दिल्ली - भारतीय टेस्ट क्रिकेट के नए युग की शुरुआत 20 जून से इंग्लैंड के दौरे से होगी जहां पर टीम इंडिया को 5 मैचों की सीरीज मेजबान टीम के खिलाफ खेलनी है। कप्तान रोहित शर्मा के इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने के बाद टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान के नाम का भी ऐलान होगा तो वहीं विराट कोहली जिन्होंने भी टेस्ट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है उनकी जगह पर किस प्लेयर को मौका मिलेगा इसको लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आगाज इस बार इंग्लैंड के दौरे से करेगी। नए टेस्ट कप्तान बनने की रेस में इस समय शुभमन गिल का नाम सबसे आगे चल रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News