अमेरिका से स्वेच्छा से लौटने वाले अवैध प्रवासियों के लिए टिकट की व्यवस्था हम करेंगे : ट्रंप

हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे - ट्रंप
अमेरिका से स्वेच्छा से लौटने वाले अवैध प्रवासियों के लिए टिकट की व्यवस्था हम करेंगे : ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह देश में अवैध रूप से रह रहे उन अप्रवासियों को पैसे और विमान का टिकट देंगे जो स्वेच्छा से लौटने को इच्छुक हैं। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनका प्रशासन फिलहाल 'हत्यारों' को देश से निकालने पर ध्यान केंद्रित किए हुए है लेकिन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे अन्य लोगों के लिए उन्होंने कहा कि वह ‘स्वेच्छा से वापसी कार्यक्रम' लागू करेंगे।

उन्होंने अपनी योजना को लेकर बात की और कहा कि अमेरिका आप्रवासियों को विमान का किराया और कुछ पैसे देगा। ट्रंप ने कहा कि हम उन्हें कुछ पैसे देंगे। हम उन्हें विमान का टिकट देंगे और अगर वे अच्छे हैं और वापस आना चाहते हैं तो हम उनके साथ काम करेंगे। हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे ताकि उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News