'हमें किसी तीसरे पक्ष की...', प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप नर किया वार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का क्रेडिट लेने में जुटे हुए हैं
'हमें किसी तीसरे पक्ष की...', प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप नर किया वार
Published on

नई दिल्ली - भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में सीजफायर पर सहमति बनी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि यह समझौता अमेरिका की मध्यस्थता से संभव हुआ। उन्होंने साथ ही कश्मीर मुद्दे पर भी अपनी राय दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि भारत को कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे के समाधान के लिए अमेरिका या किसी भी अन्य देश की दखलअंदाजी की जरूरत नहीं है।

ट्रंप ने किया था ऐसा पोस्ट

इससे पहले ट्रंप ने पोस्ट में लिखा था, 'मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम था। हालांकि इस पर चर्चा भी नहीं हुई है, लेकिन मैं इन दोनों महान देशों के साथ व्यापार को काफी हद तक बढ़ाने जा रहा हूं।'

उन्होंने अपने अन्य पोस्ट में लिखा था, मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि क्या इतने सालों के बाद कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है।' अगर दोनों के बीच शांति स्थापित नहीं होती तो लाखों लोग मारे जाते।

प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा ?

इसके बाद एक्स पर एक पोस्ट में, प्रियंका ने जोर देकर कहा कि भारत को किसी देश के हस्तक्षेप के बिना चुनौती का सामना करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, भाग्य ने हमें ये जिम्मेदारी दी है और भारत को इस चुनौती का सामना करना चाहिए।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'कश्मीर मुद्दे का समाधान खोजने के लिए अमेरिका या किसी अन्य देश के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।'

दोनों देशों के DGMO के बीच हुई बातचीत

भारत ने एक बार फिर दोहराया है कि जम्मू-कश्मीर से जुड़ा मामला उसका आंतरिक विषय है और वह किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता। शनिवार को भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौता दोनों देशों के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) के बीच आपसी सहमति से हुआ है, न कि किसी बाहरी देश की मध्यस्थता से।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस संबंध में कहा कि भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कठोर और स्पष्ट रुख अपनाया है, और वह इस दिशा में अपनी नीति जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य गतिविधियों को रोकने पर सहमति जताई है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in