WBSSC ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिया श्रेणी सुधारने का मौका

9 सितंबर बाद नहीं मिलेगा मौका
WBSSC ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को दिया श्रेणी सुधारने का मौका
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने द्वितीय एसएलएसटी (AT), 2025 के कक्षा XI-XII के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। आयोग ने बेंचमार्क दिव्यांगता (PwBD) श्रेणी के अभ्यर्थियों को अपने विवरण अपडेट करने का विशेष अवसर प्रदान किया है। संशोधित रिक्तियों के आधार पर योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी श्रेणी में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। यह एडिट विंडो 5 से 9 सितंबर तक सक्रिय रहेगी। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। पोर्टल पर उपलब्ध ‘Edit’ विकल्प को चुनकर ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपनी सही PwBD श्रेणी का चयन करना अनिवार्य है। श्रेणी चुनने के बाद, स्क्रीन पर दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में दिव्यांगता प्रमाणपत्र संख्या और इसे जारी करने वाले प्राधिकरण (Issuing Authority) की सटीक जानकारी भरनी होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 9 सितंबर की समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में तिथि बढ़ाने या आवेदन में संशोधन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी संबंधित उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा कर लें। यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in