ECI ने पर्यवेक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल

SIR को लेकर आयोग का बड़ा कदम पर्यवेक्षकों का पुनः आवंटन, आदेश जारी

ECI ने पर्यवेक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बड़ा फेरबदल
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को और सख्त व प्रभावी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में तैनात विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। आयोग ने 01 जनवरी 2026 को उपयुक्त तिथि मानते हुए चल रहे SIR के तहत सभी जिलों के लिए विशेष रोल ऑब्जर्वरों का पुनः आवंटन कर दिया है। इस संबंध में आयोग ने 29 जनवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया है।

आयोग का औपचारिक आदेश

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र संख्या 23/WB/ES-II/2025 (SIR-SRO) में स्पष्ट किया गया है कि 20 जनवरी 2026 के पूर्व आदेश के क्रम में जिलों का पुनः आवंटन किया गया है। यह आदेश स्पीड पोस्ट और ई-मेल के माध्यम से सभी विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षकों को भेजा गया है।

किन जिलों में कौन पर्यवेक्षक

अनुलग्नक-ए के अनुसार, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जैसे उत्तरी जिलों से लेकर मालदह, मुर्शिदाबाद, नदिया, बीरभूम, बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया और मेदिनीपुर तक वरिष्ठ आईएएस और अन्य अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालदह के लिए आलोक तिवारी (IAS) और मुर्शिदाबाद के लिए गया प्रसाद (ISS) को विशेष रोल पर्यवेक्षक बनाया गया है।

कोलकाता और 24 परगना पर खास नजर

कोलकाता उत्तर और दक्षिण दोनों जिलों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त जिम्मेदारी तय की गई है। वहीं, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जैसे संवेदनशील जिलों में भी एक से अधिक विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, ताकि SIR प्रक्रिया में किसी तरह की ढिलाई न रहे।

SIR पर आयोग की सख्ती

आयोग का साफ संदेश है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता, समयबद्धता और नियमों का पालन सर्वोपरि है। नए आवंटन के जरिए आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सभी जिलों में SIR की निगरानी मजबूत हो और अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

------बॉक्स में दें

- अलीपुरदुआर – जलपाईगुड़ी – कूचबिहार

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : पंकज यादव, आईएएस

-दार्जिलिंग – कलिम्पोंग

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक: वी. किरण गोपाल, आईएएस

-उत्तर दिनाजपुर – दक्षिण दिनाजपुर

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : राघव लंगर, आईएएस

-मालदह

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : आलोक तिवारी, आईएएस

-मुर्शिदाबाद

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : गया प्रसाद, आईएसएस

-नदिया

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : पी. बालाकिरण, आईएएस

-बीरभूम

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : वेंकटेशपति एस., आईएएस

-पूर्व बर्दवान

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : कृष्ण कुमार निराला, आईएएस

-बांकुड़ा – पश्चिम बर्दवान

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : शशांक मिश्रा, आईएएस

-पुरुलिया

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : (उपरोक्त के अंतर्गत)

-पूर्व मेदिनीपुर

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : हर्ष मंगला, आईएएस

पश्चिम मेदिनीपुर

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक: देवेश देवल, आईएएस

-झाड़ग्राम

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : आनंद मधुकर, आईआरपीएस

-हुगली – हावड़ा

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : प्रसन्ना आर., आईएएस

-कोलकाता उत्तर

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : रविशंकर, आईएएस

-कोलकाता दक्षिण

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : कुमार रविकांत सिंह, आईएएस और रविशंकर, आईएएस

-उत्तर 24 परगना विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : प्रसन्ना आर., आईएएस और नीरज कुमार बंसोड़, आईएएस

-दक्षिण 24 परगना

विशेष ई-रोल पर्यवेक्षक : (आयोग द्वारा नामित अधिकारी – आदेशानुसार)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in