

कोलकाता : West Bengal Council of Higher Secondary Education ने गुरुवार, 14 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे West Bengal HS Result 2026 घोषित कर दिया। छात्र सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल हायर सेकेंडरी परीक्षा में 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
कुल पास प्रतिशत: 91.23%
लड़कों का पास प्रतिशत: 89.79%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 92.47%
इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा में लड़कियों की संख्या भी लड़कों से 63,000 से अधिक रही।
आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी न हो।
ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थायी) होगी
इसका उपयोग एडमिशन के लिए किया जा सकता है
ओरिजिनल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट 14 मई को 11 बजे से स्कूलों में उपलब्ध होंगे
रिजल्ट के साथ बोर्ड ने:
टॉपर्स की सूची
जिला-वार प्रदर्शन
स्ट्रीम-वार आंकड़े
भी जारी किए हैं।