‘दुआरे अस्पताल’ से स्वास्थ्य सेवा सीधे घरों तक

राज्य सरकार का नया कदम
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए ‘दुआरे अस्पताल’ नामक नई पहल की शुरुआत की है। अब दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को शहर के अस्पतालों तक आने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि आधुनिक तकनीक से लैस मोबाइल अस्पताल सीधे उनके घर तक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिमाग की उपज इस पहल के तहत 210 अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट्स खरीदी जाएंगी, जिनमें डॉक्टर, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट, नर्स सहित 7-8 सीटों वाला स्टाफ होगा। इन मोबाइल अस्पतालों में ऑनलाइन प्रिस्क्रिप्शन, ईसीजी, रक्त संग्रह और जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। कुछ मोबाइल अस्पतालों में एक्स-रे और ईसीजी की सुविधा भी होगी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की इस योजना में मुख्य रूप से पिछड़े और दुर्गम इलाकों जैसे जंगलमहल और चाय बागानों को प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक वाहन में जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगेगा, जिससे स्वास्थ्य विभाग को पूरी निगरानी और नियंत्रण प्राप्त रहेगा। मोबाइल अस्पताल ब्लॉक स्तर के अस्पतालों के साथ समन्वय में काम करेंगे और न केवल स्वास्थ्य सेवा पहुंचाएंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बढ़ाना और मरीजों को सुविधा प्रदान करना है। इस योजना से लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा और समय पर बेहतर चिकित्सा मिल सकेगी। राज्य सरकार की यह योजना स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आएगी और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में मदद करेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in