‘वेव्स’ मीडिया, टीवी, ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ा अवसर : मुरुगन

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने दिया बयान
‘वेव्स’ मीडिया, टीवी, ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ा अवसर : मुरुगन
Published on: 

भोपाल : केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने कहा है कि विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) रचनाकारों के लिए बड़ा अवसर है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने यहां कहा कि 1 से 4 मई तक मुंबई में आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन में ‘वेव्स बाजार’ और ‘सीईओ राउंड टेबल’ जैसे कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वेव्स अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले रचनाकारों के लिए बड़ा अवसर है।

यह प्रिंट मीडिया, सैटेलाइट टीवी चैनलों, डिजिटल मीडिया, ओटीटी प्लेटफॉर्म और फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ा आयोजन है। मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोग इस सम्मेलन में एक साथ आएंगे और चार दिन तक रचनात्मकता का उत्सव मनाएंगे।’ उन्होंने कहा,‘भारत और विदेश की अग्रणी प्रोडक्शन कंपनियां वेव्स सम्मेलन में भाग लेने वाली हैं। वेव्स के माध्यम से पूरी दुनिया को भारतीय प्रौद्योगिकी और विषयवस्तु (कंटेंट) निर्माण की झलक देखने को मिलेगी।’ एक अधिकारी ने बताया कि मुरुगन ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in