वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पसली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच ओवर में 27 रन दिए और न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए।
वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
Published on

नई दिल्लीः भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पसली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच ओवर में 27 रन दिए और न्यूजीलैंड की पारी के बीच में ही मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वह क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरे। वह बाद में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। भारत ने यह मैच चार विकेट से जीता।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘वॉशिंगटन अपनी बायीं पसली के निचले हिस्से में तकलीफ होने के कारण सीरीज में आगे नहीं खेल पाएंगे।’ वॉशिंगटन चोटिल होने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले हफ्ते साइड स्ट्रेन के कारण मौजूदा श्रृंखला से बाहर हो गए थे, जबकि तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि उन्हें ग्रोइन की चोट के लिए सर्जरी करवानी पड़ी थी।

भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को भारत की जीत के बाद वॉशिंगटन की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। गिल ने कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और मैच के बाद उनका स्कैन किया जाएगा।’

वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
मुझे एक ऑलराउंडर के रूप में तैयार करना चाहता है टीम प्रबंधन : राणा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in