कमजोर ब्रिज पर दोबारा लगा चेतावनी बोर्ड…

खिदिरपुर के पुराने ब्रिज के सामने लगा चेतावनी बोर्ड
खिदिरपुर के पुराने ब्रिज के सामने लगा चेतावनी बोर्ड
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : खिदिरपुर के पुराने ब्रिज के सामने लगा चेतावनी बोर्ड हाल में अचानक लापता हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गयी थी। यह ब्रिज पहले से ही कमजोर घोषित है और इसके पूरी तरह ध्वस्तीकरण के बाद नये ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव लंबित है। घटना की सूचना मिलते ही रख-रखाव विभाग के अधिकारी हरकत में आये। संबंधित स्थान पर फिर से चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को ब्रिज की स्थिति के बारे में सतर्क किया जा सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक नया ब्रिज नहीं बनता, तब तक सुरक्षा इंतजामों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ब्रिज की निगरानी जारी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सन्मार्ग में ब्रिज के बोर्ड के नदारद संबंधी मुद्दे का उठाया गया था। एचआरबीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड कैसे गायब हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। ब्रिज की वर्तमान अवस्था को देखते हुए तत्काल नया सुरक्षा और चेतावनी संदेश वाला बोर्ड लगा दिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in