कोलकाता में बारिश के लिए इंतजार कीजिए! बस एक से दो दिन में….

कोलकाता में बारिश के लिए इंतजार कीजिए! बस एक से दो दिन में….
Published on

कोलकाता : बंगाल में भीषण गर्मी का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है और सभी को इंतजार मॉनसून के आगमन का है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है। दक्षिण बंगाल में आने वाले दो दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल में जल्द ही मानसून के प्रवेश करने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि अभी से दक्षिण बंगाल में मौसम ने प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात आसनसोल और इसके निटकवर्ती इलाकों में जमकर बारिश हुई। इस तरह सम्भावना यह है कि कोलकाता भी जल्द ही भिगेगा। बताते चलें कि मंगलवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि गर्मी 40 डिग्री से अधिक महसूस किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक से दो दिनों में मॉनसून दक्षिण बंगाल में प्रवेश कर सकता है। हालांकि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल में प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। देखा गया कि मंगलवार सुबह से ही कोलकाता और आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in