131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं, सदन कल तक स्थगित

कुल 489 वोट पड़े, दो-तिहाई के लिए 326 जरूरी; पक्ष में 278, गिनती अभी जारी
131वां संविधान संशोधन बिल पास नहीं, सदन कल तक स्थगित
Published on

लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक (महिला आरक्षण) पर हुई वोटिंग में कुल 489 सांसदों ने हिस्सा लिया। विधेयक पास होने के लिए 326 वोटों की जरूरत थी, लेकिन पक्ष में 278 और विपक्ष में 211 वोट पड़े।

वोटिंग के दौरान कुछ सांसद इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से वोट नहीं कर पाए, जिसके चलते उन्होंने पर्ची के जरिए मतदान किया। इन वोटों की गिनती अभी जारी है, जिसके बाद अंतिम नतीजा साफ होगा।

लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर पहली वोटिंग में बिल पास नहीं हो सका। विपक्ष के 230 सांसदों ने इसके खिलाफ वोट किया, जिससे आवश्यक बहुमत नहीं मिल पाया।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि विपक्ष ने एक “ऐतिहासिक अवसर” खो दिया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब बाकी दो संशोधन विधेयकों पर वोटिंग नहीं होगी।

वोटिंग के बाद सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस बीच, 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in