शपथ लेने से पहले ही भाषण देने लगे विजय, राज्‍यपाल ने टोका

 Vijay
शपथ लेने से पहले ही भाषण देने लगे विजय, राज्यपाल ने टोकासांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

भूल गए प्रोटोकोल

तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री की शपथ लेने विजय जब मंच पर पहुंचे, तो लोगों में गजब का जोश देखने को मिला। लोगों का जोश देख विजय भी प्रोटोकोल भूल गए और भाषण देना शुरू कर दिया है। इस पर तुरंत तमिलनाडु के राज्‍यपाल ने विजय को टोका। राज्‍यपाल ने कहा कि पहले आप अपनी शपथ पूरी कीजिए। विजय को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो वह तुरंत रुक गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार एक राजनीतिक विश्‍लेषक ने थलापति विजय द्वारा की गई गलती पर कहा कि चूंकि विजय फिल्‍म बैकग्राउंड से आते हैं और ऐसा लग रहा है कि उनके स्‍टाफ ने उन्हें ब्रीफ नहीं किया था कि कैसे-कैसे, क्‍या-क्‍या करना है, इसलिए उन्‍होंने शपथ ग्रहण करने से पहले ही स्‍पीच देना शुरू कर दिया, लेकिन जब राज्‍यपाल ने उन्‍हें टोका, तो वह काफी असहज होते दिखे । हालांकि तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता जैसे कई नेता आए, जिनका बैकग्राउंड फिल्‍म था, लेकिन उन्‍होंने ऐसा कभी नहीं किया। विजय को समझना होगा कि ऐसी गलतियां उनकी छवि खराब कर सकती हैं ।

शपथग्रहण में दिखा फिल्‍मी सितारों की हुजूम 
 

अभिनेता से राजनेता बने सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक मौके के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में भव्य तैयारियां की गईं । पूरे शहर में इस समारोह को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजय के समर्थकों के साथ-साथ फिल्म और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं, जिसके चलते चेन्नई पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गये थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in