भांगड़ कॉलेज में SFI और ABVP में हिंसक झड़प

गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन को लेकर गरमाई सियासत
भांगड़ कॉलेज में SFI और ABVP में हिंसक झड़प
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ कॉलेज में सोमवार को लेफ्ट समर्थित SFI और RSS से जुड़े ABVP के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। यह पूरा विवाद कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के नए चेयरमैन और भाजपा नेता सायंतन बसु की उपस्थिति को लेकर शुरू हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, जैसे ही बसु की कार कॉलेज के मुख्य गेट पर पहुंची, लगभग 100 SFI और ISF छात्र कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को घेर लिया और "वापस जाओ" के नारे लगाते हुए रास्ता रोक दिया। भारी हंगामे और विरोध के बीच पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, हालांकि कड़े विरोध के बावजूद सायंतन बसु कॉलेज परिसर के अंदर ही रुके रहे।

चेयरमैन की नियुक्ति पर SFI का हमला

घटना के बाद SFI राज्य समिति के सदस्य शुभाजीत सरकार ने तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बिना विधायक या सांसद रहे सायंतन बसु को गवर्निंग बॉडी का अध्यक्ष थोपा जाना गलत है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस लोकतांत्रिक ताकतों पर जुल्म ढा रही है। दूसरी ओर, ABVP के प्रदेश नेता शुभब्रत अधिकारी ने SFI और ISF कार्यकर्ताओं पर राष्ट्रवादियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे चुप नहीं बैठेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in