किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं : राज्यपाल

किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं : राज्यपाल
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में जारी एसआईआर के बीच कई जगहों पर आशांति की खबरें आयी हैं। हाल में दक्षिण दिनाजपुर में माइक्रो ऑब्ज़र्वर के साथ मारपीट की घटना ने प्रशासन और राजनीतिक हलकों में चिंता बढ़ा दी है। इस घटना के बाद राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस ने स्थिति पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लोकतंत्र की मजबूती शांतिपूर्ण प्रक्रिया और कानून के सम्मान पर आधारित होती है। सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत की। राज्यपाल ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हिंसा, डर या दबाव को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि कुमारगंज प्रखंड मख्यालय परिसर में एसआईआर सुनवाई केंद्र पर किसी बात पर कहासुनी हंगामे में बदल गया था। आक्रोशित लोगों ने माइक्रो ऑब्जर्वर पर हमला कर दिया उनकी जमकर पिटाई कर दी। कुमारगंज थाने की पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत से भीड़ से बचाकर बीडीओ कार्यालय में ले जाया गया। उन्हें सुरक्षित पनाह दी गयी थी। मामला यहां भी नहीं थमा। भीड़ बीडीओ कार्यालय के बाहर पहुंच गयी। अंत में भारी पुलिस आयी, रैफ उतारना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य हुई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in