औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा, लगाई गई आग

वीएचपी और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के दौरान नागपुर में भड़की हिंसा
औरंगजेब की कब्र को लेकर भड़की हिंसा, लगाई गई आग
Published on: 

नई दिल्ली - महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद औरंगजेब की कब्र से जुड़ा था, जो इतना बढ़ गया कि हालात बेकाबू हो गए। हिंसा के दौरान कई घरों और वाहनों में आग लगा दी गई। शुरुआत में यह संघर्ष महाल इलाके में हुआ, लेकिन धीरे-धीरे हंसपुरी तक फैल गया।

हिंसा का वीडियो हो रहा है वायरल

इस हिंसा का वीडियो अब सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वीएचपी और बजरंग दल के प्रदर्शन के विरोध के दौरान तनाव बढ़ गया और हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर वाहनों को नुकसान पहुंचाया और जमकर पत्थरबाजी की।

शाम 7:30 बजे की है घटना

महाल इलाके में कई घरों, वाहनों और एक क्लिनिक में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल शहर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसके दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News