भारत की जीत के बाद भड़की हिंसा, 13 लाेग गिरफ्तार

विजयी जुलूस पर पथराव के हैं आरोप
भारत की जीत के बाद भड़की हिंसा, 13 लाेग गिरफ्तार
Published on: 

नई दिल्ली - चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद इंदौर जिले के महू इलाके में देर रात काफी बवाल हुआ है। भारत की जीत के बाद महू इलाके में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर पथराव और आगजनी की गई। पुलिस ने​ पथराव और उपद्रव करने वाले 13 लोगों को अब तक हिरासत में ले लिया है।

बाजार बंद का किया गया था ऐलान

इस बवाल के बाद पूरी रात कलेक्टर और कई पुलिस अ​धिकारी संवेदनशील इलाकों में पैदल घूमकर ​स्थिति को कंट्रोल करने में लगे रहे। आज यानी 10 मार्च को ​स्थिति सामान्य रही और बाजार भी खुले। आपको बता दें कि हिंदू जागरण मंच के लोगों ने पथराव का विरोध करते हुए आज बाजार बंद का ऐलान किया था। उपद्रव की जानकारी मिलने के बाद महू सैन्य छावनी क्षेत्र में सेना भी अलर्ट हो गई है। रात को बवाल के बाद सेना की एक टीम विवाद वाले स्थान पर भी पहुंची थी। पुलिस के साथ सेना के जवान भी रात भर चौराहों पर तैनात थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in