विजय ने मुख्‍यमंत्री बनते ही अपने ज्‍योतिषी राधान पंडित को सरकार में दिया बड़ा पद

Jyotishi
विजय ने मुख्‍यमंत्री बनते ही अपने ज्‍योतिषी राधान पंडित को सरकार में दिया बड़ा पद
Published on

चेन्‍नई : थलापति विजय के मुख्‍यमंत्री बनने से तमिलनाडु की राजनीति में तो बड़ा बदलाव आया ही है, साथ ही उनसे जुड़े लोगों की भी किस्‍मत चमक गई है। विजय के ज्‍योतिषी थिरु रिक्की राधान को भी तमिलनाडु की सरकार में बड़ा पद मिल गया है। थिरु रिक्की राधान पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री की स्‍पेशल ड्यूटी (ओएसडी) ऑफिस में नियुक्त करने के आदेश दिया गया है। राधन पंडित वही हैं, जिन्होंने तमिलनाडु में एक्टर विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी।    

पहले ही कर दी विजय की जीत की भविष्‍यवाणी

राधान पंडित तमिलनाडु के एक बड़े स्पिरिचुअल मेंटर हैं। ये पूर्व सीएम जयललिता के स्पिरिचुअल मेंटर भी रहे हैं। तमिलनाडु की राजनीति में राधान पंडित का काफी सम्‍मान है। राधान पंडित ने चुनाव से पहले भविष्यवाणी की थी कि थलापति विजय की पार्टी टीवीके को जीत मिलेगी और वही हुआ। टीवीके को जब जीत मिली, तो राधान पंडित सीधे विजय के घर पहुंचे और उन्‍हें जीत की बधाई दी थी। 

सोशल मीडिया पर भी देते हैं लोगों को ज्योतिष संबंधी सलाह 

तमिलनाडु की राजनीति में दखल रखने वाले और पूर्व सीएम जयललिता के करीबी लोग बताते हैं कि जयललिता, राधान पंडित से राय लेने के बाद ही बड़े फैसले लेती थीं। बीते 40 सालों से राधान पंडित ज्‍योतिष के क्षेत्र में हैं। वह सोशल मीडिया पर भी  लोगों को ज्योतिष से संबंधित सलाह देते रहते हैं। 

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in