विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली,पीएम मोदी ने बधाई दी

Viijay
विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लीचित्र इंटरनेट से साभार
Published on

नई दिल्ली: टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित रंगारंग समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान टीवीके कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह में नजर आया। उन्होंने ताली और सीटियां बजाकर अपने नेता का हौसला बढ़ाया। थलपति विजय के शपथ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पहुंचे, विजय ने उनके साथ मंच भी शेयर किया। तमिलनाडु के नए सीएम बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी थलपति विजय को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने दी बधाई और कहा...

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सी. जोसेफ विजय को बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।' प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट पर नए सीएम विजय को बधाई के साथ खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण के दौरान रहे मौजूद

जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में विजय के अलावा एन. आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुण राज, केए. सेंगोट्टैयन, पी.वेंकेटरामनन, आर.निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ.टीके प्रभु और सेल्वी एस. कीर्तना ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी के बीच थलपति विजय ने ईश्वर के नाम पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in