विद्यासागर सेतु 8 घंटे के लिए रहेगा बंद रहेगा

विद्यासागर सेतु 8 घंटे के लिए रहेगा बंद रहेगा
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकता : विद्यासागर सेतु यानि सेकेंड हुगली ब्रिज पर जरूरी मरम्मत कार्य के लिए 2 नवंबर को 8 घंटे के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में कोलकाता ट्रैफिक पुलिस द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ब्रिज के स्टे और होल्डिंग-डाउन केबल सहित अन्य मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण इस रविवार की सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यासागर सेतु को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की गई है।

वाहनों के लिए होगा वैकल्पिक मार्ग

आठ घंटे बंद की इस अवधि के दौरान, किसी भी वाहन को सेकेण्ड हुगली ब्रिज या उसके रैंप पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एजेसी बोस रोड, सीजीआर रोड, खिद्दरपुर और आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन मार्ग अधिसूचित किए गए हैं। यहाँ बता दें कि ब्रिज के रखरखाव के लिए पहले भी इसी तरह के अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू किए गए थे। पुलिस ने यात्रियों से निर्दिष्ट घंटों के दौरान विद्यासागर सेतु से बचने और वास्तविक समय यातायात अपडेट, सलाहकार मार्गों और आपातकालीन स्थिति के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का पालन करने का आग्रह किया है।

ये काम होंगे

एचआरबीसी की तरफ से विद्यासागर सेतु पर मरम्मत कार्य हो रहा है। इसके तहत कोलकाता पुलिस और हावड़ा कमिश्नरेट पुलिस से एचआरबीसी की तरफ से आठ घंटे क्लोजर की अनुमति मांगी गयी। इससे पहले भी सेकेंड हुगली ब्रिज पर क्लोजर करके काम किया गया है। मरम्मत कार्य के तहत स्टे केबल्स रिप्लेसमेंट का काम किया जायेगा। इससे पहले16 होल्डिंग डाउन केबल बदलने का काम पूरा हो चुका है।

स्टे केबल्स की संख्या बढ़ी

एचआरबीसी सूत्रों के मुताबिक सेकेंड हुगली ब्रिज के जिन स्टे केबल्स को बदला जायेगा उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेकेंड हुगली में कुल 152 स्टे केबल्स हैं। प्राथमिक स्तर पर यह तय हुआ था कि 14 या 16 केबल्स बदले जायेंगे लेकिन अब इसकी संख्या 19 हो गयी है। ऐसे में इन सभी को बदलने में समय लग सकता है। एचआरबीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित केबल्स बदलने के बाद अगले 40 से 50 सालों तक उक्त केबल्स में भार सम्भालने की क्षमता रहेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in