ब्रिचगंज मिलिट्री स्टेशन में मनाया गया पूर्व सैनिक दिवस

वाइस एडमिरल अजय कोच्छर ने पुष्पांजलि अर्पित की
ब्रिचगंज मिलिट्री स्टेशन में मनाया गया पूर्व सैनिक दिवस
Published on

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ संवाद

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के सम्मान में सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस–2026 का आयोजन 14 जनवरी 2026 को अंडमान एवं निकोबार कमांड द्वारा ब्रिचगंज मिलिट्री स्टेशन स्थित लिकाबली ऑडिटोरियम में किया गया। यह कार्यक्रम देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर अंडमान एवं निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजय कोच्छर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ मिलकर ब्रिचगंज मिलिट्री स्टेशन के बेयोनेट चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उन्होंने लिकाबली ऑडिटोरियम में उपस्थित पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों से संवाद किया।

अपने संबोधन में वाइस एडमिरल अजय कोच्छर ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में रहने वाले पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के कल्याण एवं भलाई के प्रति अंडमान एवं निकोबार कमांड की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और विकास में पूर्व सैनिकों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान और सेवा का ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान अंडमान एवं निकोबार कमांड द्वारा पूर्व सैनिक समुदाय के लिए चलाई जा रही विभिन्न जन-केंद्रित कल्याणकारी पहलों पर भी प्रकाश डाला गया। इन पहलों में पूर्व सैनिकों के साथ निरंतर संवाद, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त जागरूकता व्याख्यान, स्वास्थ्य एवं कल्याण सत्र, संवादात्मक कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न आयोजनों की जानकारी भी दी गई।

पूर्व सैनिक दिवस समारोह का समापन पूर्व सैनिक समुदाय की तात्कालिक समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित पूर्व सैनिकों ने खुलकर अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल, ईसीएचएस, स्पार्श सेल तथा आईसीआईसीआई बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

पूर्व सैनिक दिवस आत्मनिष्ठ सेवा, त्याग और बलिदान को सम्मान देने का अवसर है, जो पूर्व सैनिकों के कल्याण, सम्मान और गरिमा के प्रति सशस्त्र बलों की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in