पूजा में बढ़े साग-सब्जियों के दाम, लोगों में नाराजगी

-प्रशासन ने आपूर्ति नियंत्रण कड़ा किया
सब्जी बाज़ार
सब्जी बाज़ार
Published on: 

कोलकाता: पूजा के त्योहार पर रसोई का खर्चा बढ़ने से आम जनता परेशान है। शहर और उपनगरों के बाजारों में साग-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। आलू और प्याज के दाम स्थिर हैं, लेकिन बाकी सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।

कोल मार्केट, मानिकतला और सॉल्टलेक के बाजारों में मटर 50 रुपये, फूलगोभी 30-50 रुपये, बंद गोभी 50 रुपये, पपीता 50 रुपये, बैगन 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। ढेड़स 120 रुपये, झींगा 70 रुपये और मिर्च 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। मांस और मछली के दाम भी बढ़े हैं।

राज्य सरकार की टास्क फोर्स के सदस्य रवींद्रनाथ कोले ने बताया कि त्योहार के कारण दाम बढ़ना सामान्य है और कई जरूरी वस्तुएं अभी भी किफायती हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर टास्क फोर्स द्वारा बाजार में आपूर्ति सुचारू रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।

सब्जी और दूध के ट्रकों को रोका नहीं जाएगा ताकि आपूर्ति बाधित न हो और कीमतें नियंत्रण में रहें। सरकार की कोशिश है कि त्योहारों में आम लोगों के खर्चे पर ज्यादा असर न पड़े और पूजा-उत्सव खुशी से मनाया जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News