जादवपुर में हिंसा पर VC ने जताई कड़ी नाराजगी

बोले, परिसर में शांति सबसे जरूरी, जांच कमेटी होगी गठित
JU कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य
JU कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य
Published on

कोलकाता: जादवपुर विश्वविद्यालय (JU) में हुई घटना को लेकर कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि परिसर में शांति बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय अच्छे कार्यों के लिए सुर्खियों में आए, न कि खराब कारणों से—यह सभी की जिम्मेदारी है।

सूत्रों के अनुसार, वीसी ने घटना की तीखी निंदा करते हुए कहा कि फिलहाल वह यह तय नहीं कर रहे कि इसके लिए कौन दोषी है। उनके अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से जांच कमेटी गठित करने का विचार है और जांच के दौरान CCTV फुटेज की भी मदद ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि परिसर में CCTV कैमरे लगे हुए हैं, इसलिए घटना से जुड़े फुटेज की जांच की जा सकती है। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थायी पुलिस चौकी नहीं होने के फैसले का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय में पुलिस की स्थायी मौजूदगी की संस्कृति नहीं रही है और विश्वविद्यालय इस परंपरा को बनाए रखना चाहता है।

वीसी ने स्पष्ट किया कि परिसर में हर समय पुलिस की मौजूदगी उन्हें उचित नहीं लगती। हालांकि, मौजूदा घटना के दोषियों की पहचान जांच के बाद ही तय होगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in