हंगामे के बीच लोकसभा से 'वंदे मातरम्' बिल पास

राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक 2026 को मिली मंजूरी, गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया था
हंगामे के बीच लोकसभा से 'वंदे मातरम्' बिल पास
Published on

नई दिल्ली: विपक्ष के भारी हंगामे के बीच गुरुवार को लोकसभा ने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार, 31 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में विधेयक को विचार और पारित करने के लिए पेश किया। मतदान के बाद सदन ने इसे मंजूरी दे दी।

यह संशोधन राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में बदलाव का प्रावधान करता है। इससे पहले यह विधेयक राज्यसभा से भी पारित हो चुका था। अब संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलने के बाद इसके कानून बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in