भारत ने लगायी अमेरिकी हथियार और विमान की खरीद पर रोक!

अमेरिका ट्रंप टैरिफऔर टैरिफ पर ट्रंप को पहला जवाब!
trump_modi.
फाइल फोट
Published on

नयी दिल्ली/वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ लगाये जाने के बाद भारत सरकार ने जवाबी कदम के तौर पर नये अमेरिकी हथियार और विमान खरीदने की अपनी योजना को स्थगित कर दिया है। हालांकि खरीद को रोकने के लिए लिखित निर्देश नहीं दिये गये हैं, जिससे संकेत मिलता है कि भारत के पास तुरंत अपना रुख बदलने का विकल्प है हालांकि अभी तक कोई आगे की कार्रवाई नहीं हुई है।

राजनाथ के अमेरिका दौरे पर संशय बरकरार

संवाद एजेंसी रॉयटर्स ने भारत सरकार के करीबी लोगों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का अमेरिका दौरा रद्द कर दी गया है हालांकि रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इसका खंडन करते हुए कहा है कि सिंह सही वक्त पर दौरा करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार हथियार और विमान खरीदने की योजना को स्थगित किया जाना ट्रंप की तरफ से भारत के निर्यात पर लगाये गये टैरिफ के बाद भारत में असंतोष का पहला ठोस संकेत है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम से दोनों देशों के संबंध निचले स्तर पर पहुंच गये हैं। गौरतलब है कि ट्रंप ने 6 अगस्त को भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद को लेकर नाराजगी जतायी थी और भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि भारत यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को वित्तपोषित कर रहा है। इससे भारतीय निर्यात पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया। यह किसी भी अमेरिकी व्यापारिक साझेदार के लिए सबसे ज्यादा है।

खरीदारी रोकने के लिए कोई लिखित निर्देश नहीं!

हालांकि ट्रंप का टैरिफ को लेकर तेजी से अपना रुख बदलने का इतिहास रहा है। भारत ने कहा है कि वह वाशिंगटन के साथ बातचीत में सक्रिय रूप से शामिल है। एक सूत्र ने कहा कि भारत के टैरिफ और द्विपक्षीय संबंधों की दिशा स्पष्ट होने के बाद ही रक्षा खरीद आगे बढ़ सकती है लेकिन उम्मीद के मुताबिक जल्दी नहीं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि खरीदारी रोकने के लिए कोई लिखित निर्देश नहीं दिये गये हैं, जिससे संकेत मिलता है कि दिल्ली के पास तुरंत अपना रुख बदलने का विकल्प है. हालांकि अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

टैरिफ को लेकर भारत ने दिया अमेरिका को जवाब

भारत हाल तक अमेरिका का घनिष्ठ साझेदारी रहा है लेकिन इस टैरिफ के बाद उसने कहा कि उसे अनुचित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। भारत ने साथ ही कहा है कि अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी अपने हितों को लेकर रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जनरल डायनेमिक्स लैंड सिस्टम्स द्वारा निर्मित स्ट्राइकर लड़ाकू वाहनों और रेथियॉन व लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलों की भारत द्वारा खरीद पर चर्चा टैरिफ के कारण रोक दी गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में इन वस्तुओं की खरीद और संयुक्त उत्पादन की योजना की घोषणा की थी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in