12 घंटे में टूट गया सीजफायर! फिर बमबारी शुरू

ईरान की तेल रिफाइनरी पर हमला, पलटवार में ईरान ने कुवैत और यूएई पर दागी मिसाइलें
US-Iran ceasefire broken, attack started
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर टूटा, हमले शुरू
Published on

ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच हुआ सीजफायर 12 घंटे भी नहीं टिक पाया। मात्र 12 घंटे बाद ही इजराइल की ओर से ईरान की बड़ी तेल रिफाइनरी पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि इस हमले में अमेरिका भी शामिल है। इसके जवाब में ईरान ने भी तुरंत ही पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागना शुरू कर दिया, जो अमेरिका को अपनी जमीन पर सैन्य शिविर बनाने दे रहे हैं और उन्हीं बेस से ईरान पर हमले भी करने दे रहे हैं।

14 दिन की जगह 12 घंटे भी नहीं टिका सीजफायर

मध्य ‌‌एशिया में सवा महीने से चल रहे युद्ध के बीच शांति की उम्मीद जगी थी। बुधवार सुबह अमेरिका और ईरान दोनों ने घोषणा की थी कि 14 दिन यानी 2 हफ्ते तक दोनों तरफ से हमले रोक दिए जाएंगे। इसके लिए ईरान ने 10 शर्तों वाला एक करार सौंपा है, जिस पर अमेरिका बात करने को तैयार हो गया है। साथ ही, इजराइल ने भी इसे मानने की बात कही थी। लेकिन शाम होने से पहले ही इजराइल-अमेरिका की ओर से ईरान पर जिस तरह तेल रिफाइनरी पर हमले किए गए और उसके बाद ईरान ने पलटवार किया, उससे स्पष्ट है कि यह सीजफायर 14 दिन तो क्या, 12 घंटे भी नहीं टिक पाया।

कच्चे तेल ले सकता है U-Turn
सीजफायर टूटने और हमलों की खबर आते ही कच्चे तेल में गिरावट थमी, मिनटों में 1 प्रतिशत से अधिक चढ़ा कच्चा तेल। यदि हमले फिर शुरू होने की खबर आती है तो कच्चा तेल फिर से यू टर्न लेकर ऊपर की ओर चल सकता है, जिससे पुनः महंगाई बढ़ने, तेल की कमी की आशंका पैदा होगी और दुनियाभर के बाजारों में गिरावट शुरू हो जाएगी।

UAE और कुवैत को बनाया निशाना

सीजफायर 11 घंटे बाद ही बुधवार शाम पहले ईरान के रिफाइनरी पर अमेरिका और इजराइल ने हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने भी हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान ने UAE और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in