यमन की राजधानी में अमेरिका के हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत : हूती विद्रोही

हमले सना के शूब जिले में फरवा बाजार पर किए गए
यमन की राजधानी में अमेरिका के हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत : हूती विद्रोही
Published on: 

दुबई : यमन की राजधानी को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई है और 30 अन्य लोग घायल हुए हैं। हूती विद्रोहियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर लगातार हमले कर रहा है। बहरहाल, अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने रविवार को हुए इन हमलों की जिम्मेदारी लेने वाला कोई बयान अभी तक जारी नहीं किया है।

हूती विद्रोहियों ने बताया कि ये हमले सना के शूब जिले में फरवा बाजार पर किए गए। इस क्षेत्र को अमेरिका ने पहले भी निशाना बनाया है। रविवार को हुए इन हमलों में देश के अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इससे पहले, यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले रास ईसा बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए थे और 171 अन्य घायल हो गए थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News