DU के विधि संकाय में प्रवेश पत्र नहीं देने पर हंगामा

जाने क्या है पूरा मामला
DU के विधि संकाय में प्रवेश पत्र नहीं देने पर हंगामा
Published on: 

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विधि संकाय में कम उपस्थिति के कारण लगभग 150 छात्रों को आगामी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र देने से इनकार किए जाने के बाद मंगलवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। सोमवार देर रात छात्रों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर परीक्षा विभाग में तोड़फोड़ किए जाने से स्थिति और बिगड़ गयी।

मंगलवार सुबह उन छात्रों ने परीक्षा केंद्र को ताला लगा दिया और कहा, ‘अगर हम परीक्षा में नहीं बैठ सकते तो कोई भी नहीं बैठेगा।’ इस पूरी घटना के कारण हुए व्यवधान से सुबह 9ः30 बजे निर्धारित परीक्षा 2 घंटे विलंब से शुरू हुई। जिन्हें प्रवेश पत्र दिए जाने से मना किया गया वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) दोनों संगठनों के छात्र नेता है। बाद में प्रशासन ने हस्तक्षेप कर ताला तोड़कर परीक्षा कराई और जिन छात्रों के पास प्रवेश पत्र नहीं थे, उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News