बेजुबानों की रक्षा के लिए अनोखी पहल

सोदपुर में आयोजित हुआ श्वानों के लिए रक्तदान शिविर !
पानीहाटी के सुखचर में रक्तदान करते पशु प्रेमी
पानीहाटी के सुखचर में रक्तदान करते पशु प्रेमी
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

पानीहाटी : मानवता का परिचय केवल इंसानों की मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जानवरों के प्रति दया और प्रेम दिखाना भी सच्ची इंसानियत है। इसी भावना को साकार करते हुए 'ह्यूमैनिटी फॉर एनिमल्स' (H.F.A) द्वारा 'स्वेच्छाश्री बिजनेस आर्ट' के सहयोग से श्वानों (कुत्तों) के लिए एक विशेष स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता विजय साव ने बताया कि यह रक्तदान शिविर मुख्य रूप से उनके प्रिय दोस्त ‘बाघ’ के जन्मदिन पर किया गया। बीटी रोड सुखचर बाजार में मोबाइल एंबुलेंस में लगाये गये शिविर में काफी संख्या में पशु प्रेमियों ने रक्तदान किया। विजय साव ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गंभीर बीमारियों या हादसों का शिकार हुए जरूरतमंद श्वानों के इलाज के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना और उनकी जान बचाना है। उन्होंने कहा कि पशु प्रेमी के तौर पर वे अपने साथियों के लिए ऐसे ही समाजसेवा मूलक कार्य आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अगर कोई स्ट्रीट डॉग को खाना नहीं दे सकते हैं तो वे कम से कम उन्हें कोई चोट ना पहुंचाये।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in