हर डाकघर है जनसेवा का मंदिर : ज्योतिरादित्य

केंद्रीय मंत्री ने किया कांकुड़गाछी सब पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन
ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
Published on

कोलकाता : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने सोमवार को कांकुड़गाछी सब पोस्ट ऑफिस के उन्नत भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान देशभर के 13 अन्य अपग्रेडेड डाकघरों का भी उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद रहे। मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “हर डाकघर जनसेवा का मंदिर है।” सरकार का उद्देश्य सेवाओं को आसान, सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाना है। इस मौके पर ‘डाक सेवा और डाक मित्र’ ऐप भी लॉन्च किया गया।

पश्चिम बंगाल सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अशोक कुमार समेत डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीआईटी रोड स्थित कांकुड़गाछी सब पोस्ट ऑफिस को स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के डिजाइन मैनुअल के अनुरूप अपग्रेड किया गया है।

2,763 वर्ग फुट क्षेत्र में स्थित यह डाकघर डाक, वित्तीय और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। सिंधिया ने कहा कि तकनीक के दौर में भी इंडिया पोस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि डाकघर सिर्फ पत्र और पार्सल पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक के जरिए नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बन रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in