बेरोजगार भत्ता से लाभ नहीं होगा : भाजपा

बेरोजगार भत्ता से लाभ नहीं होगा : भाजपा

Published on

हुगली: श्रीरामपुर पार्टी कार्यालय में बीजेपी ने पांच विधानसभा के लिए तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कथित चार्जशीट पेश किया गया। इस प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमन घोष, मीडिया इंचार्ज जसवंत सिंह पार्षद व महासचिव शशि सिंह झा, पंकज राय सहित अन्य उपस्थित थे। उत्तरपाड़ा, चंडीतला,चांपदानी, डोमजूर और जंगीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं को उछाला गया। राजू बनर्जी ने कहा कि वेलिग्टन जूट मिल में तालाबंदी हो गई, जिससे यहां कार्यरत दो हजार श्रमिक बेरोजगार हो गए। बंगाल की अधिकांश जूट मिलों की अवस्था सोचनीय है, इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेवार है। हिन्दमोटर कारखाना की बात छुपा नहीं है। शिक्षको की नौकरी चली गई है। ऐसे में बेरोजगार भत्ता से तृणमूल को लाभ नहीं होगा। युवा साथी का कोई लाभ नहीं होगा। लोगों को रोजगार चाहिए।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in